पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डर ने बारिश के पानी से लबालब की सोहना रोड

बिल्डर ने बारिश के पानी से लबालब की सोहना रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी निकासी की व्यवस्था नहीं

बिल्डरद्वारा सड़क पर डाले गए पानी की किसी भी ओर निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे यह पानी चार दिन से सड़क पर भरा हुआ है। ऐसे में सड़क में गड्ढे बन गए हैं। बादशाहपुर के लोगों ने मांग की है कि पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

क्याकहते हैं अधिकारी

बिल्डरद्वारा सड़क पर पानी डालने के मामले में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के एक्सइएन एनके तोमर का कहना है कि मौके का मुआयना कर बिल्डर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

गुडग़ांव. सोहना रोड पर भरा पानी।

भास्कर न्यूज |गुड़गांव

एकनिर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में भरे बारिश के पानी को निकालकर बिल्डर ने सोहना रोड को लबालब भर दिया है। इससे मेन रोड ही नहीं बल्कि सर्विस रोड पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया है। पानी गहरा भरा होने से सर्विस रोड पूरी तरह बंद हो गया है। अब मेन रोड की भी एक लाइन में ही वाहन चल पा रहे हैं। इससे कई बाइक स्कूटर सवार गिर भी चुके हैं लेकिन बिल्डर द्वारा मोटर लगाकर पानी निकालना जारी है।

गुड़गांव-सोहना रोड पर बिजली निगम के कार्यालय के नजदीक रीच नामक बिल्डर इमारत का निर्माण कर रहा है। गहरे बेसमेंट में गत दिनों बारिश का पानी भरने पर बिल्डर ने सोहना रोड पर इस पानी निकालना शुरू कर दिया। पिछले चार दिनों से लगातार निकाले जा रहे बारिश के पानी से सड़क भी पूरी तरह लबालब हो गई है। जिससे सोहना से गुड़गांव की ओर वाले वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, साथ ही पैदल यात्रियों का रास्ता पूरी तरह रुक गया है।

गुडग़ांव. सोहना रोड पर भरा पानी।