पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने में की कंप्लेन तो बेसमेंट में वापस डाल दिया बारिश का पानी

थाने में की कंप्लेन तो बेसमेंट में वापस डाल दिया बारिश का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकबिल्डर द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट से पानी निकाल कर सड़क पर डालने के बाद जब कार्रवाई की बारी आई तो उसने पानी को पंप लगाकर वापस बेसमेंट में डाल लिया। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बादशाहपुर थाने में बिल्डर के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दैनिक भास्कर ने -बिल्डर ने बारिश के पानी से लबालब की सोहना रोड- शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से छापा था। गुड़गांव-सोहना रोड स्थित बादशाहपुर बिजली निगम के सब डिविजन कार्यालय के निकट एक बिल्डर इमारत का निर्माण कर रहा है। गहरे बेसमेंट में गत दिनों बारिश का पानी भरने पर बिल्डर ने सोहना रोड पर इस पानी निकालना शुरू कर दिया था। बारिश के पानी से सड़क भी पूरी तरह लबालब हो गई थी, जिससे सोहना से गुड़गांव की ओर वाले वाहन चालकों को गुजरना मुश्किल हो रहा था।

शिकायतपर होगी कार्रवाई: बादशाहपुरथाना प्रभारी संदीप का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने भी मौका का मुआयना किया है।

बिल्डर द्वारा सड़क पर पानी डालने के मामले में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के एक्सईएन एनके तोमर ने बताया कि विभाग के जेई एसडीओ मौके पर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने बादशाहपुर थाने में शिकायत दी। शिकायत देने के बाद बिल्डर के कर्मचारियों ने पंप लगाकर पानी को वापस बिल्डिंग की बेसमेंट में डालना शुरू कर दिया। मंगलवार सायं तक पानी सड़क से हट चुका था।