बोर्ड परीक्षा में चार नकलची पकड़े
दसवींऔर बारहवीं की परीक्षा के दौरान गुरुवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की टीमों ने सोहना खंड के दो अलग-अलग स्कूलों में छापेमारी कर चार छात्रों को नकल करते हुए दबोचा। इनमें दो दसवीं के छात्र जबकि दो छात्र बारहवीं के शामिल हैं। चारों छात्रों पर यूएमसी बनाने की कार्रवाई की।
बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सोहना जिंदल हाई स्कूल हाजीपुर के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में उड़नदस्तों ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान जिंदल पब्लिक स्कूल में बारहवीं की परीक्षा के दो छात्रों को संस्कृत की परीक्षा के दौरान नकल करते दबोचा। इसके अलावा टीम ने गवर्नमेंट स्कूल हाजीपुर के परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की। जिसमें दसवीं की साइंस की परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते हुए दबोचे। चारों छात्रों पर यूएमसी की कार्रवाई की गई।
दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के दौरान अभी तक लगभग 50 छात्रों पर यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) की कार्रवाई की गई है। 10 सितंबर से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षा के दौरान पहले दिन नौ केस, 11 सितंबर को कोई केस नहीं, 12 को 17 केस, 13 सितंबर को 11 केस, 14 को अवकाश, 15 को तीन केस, 16 सितंबर को छह केस, 17 सितंबर को कोई नकल करते छात्र नहीं पकड़ा गया जबकि 18 को चार छात्रों को नकल करते दबोचा गया। शेषपेज 15 पर
लेकिनयह कार्रवाई महज खानापूर्ति है। बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिलेभर में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर छापेमार 41 टीमें गठित की गई हैं। लेकिन रोजाना किसी भी एक ब्लॉक में छापेमारी की कार्रवाई की जाती है और यूएमसी बनाई जाती है। जबकि पटौदी फर्रुखनगर में नकल की काफी शिकायतें मिल रही हैं, वहां पर कोई केस नहीं बनाया गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार ऐसे कई स्कूल हैं जहां ग्रामीणों की सह पर नकल करवाई जाती है लेकिन छापेमारी टीम वहां तक नहीं पहुंच पाती।
क्या कहती हैं जिला शिक्षा अधिकारी:
जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रुहिल का कहना है कि शिक्षा विभाग की टीमों द्वारा नकल रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद यदि नकल की शिकायतें कहीं से मिल रही हैं तो उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी और छापेमारी की जाएगी।