पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंस को लेकर मारपीट, हवाई फायर, तीन पर केस

भैंस को लेकर मारपीट, हवाई फायर, तीन पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना |गांव धुनेलामें एक मकान के आगे भैंस द्वारा गोबर करना मकान मालिक को इतना बुरा लगा कि उसने भैंस के मालिक की धुनाई कर दी और हवाई फायरिंग करते उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना से डरे युवक ने इसकी शिकायत भोंड़सी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मकान मालिक उसके दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में गुरुवार शाम तक तक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी। गांव धुनेला निवासी यूनिस ने बताया कि वह अपनी भैसों को लेकर जंगल में चराने के लिए ले जा रहा था। इस बीच जब वह अकबर के मकान के सामने पहुंचा तो उसकी भैंस ने मकान के सामने गोबर कर दिया। इस बात को लेकर मौके पर मौजूद अकबर के भाई वहीद शेरजंग ने उसे पीटना शुरू कर दिया। झगड़ा बढ़ गया उनमें से एक भाई बंदूक ले आया उसने हवाई फायर कर दिया उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। एसीपी सुरेन्द्र ने बताया कि आरोपी तीनों भाइयों के खिलाफ मार-पीट, जान से मारने की धमकी तथा हवा में फायरिंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।