दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
सोहना |खेल हमेंशरीर से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी शक्तिशाली बनाता है। सभी पैरेंट्स को पढ़ाने के साथ अपने बच्चों को खेलने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बात खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी आनंद सिंह ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाट्न अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सरोज श्योन, सहजावास मिडल स्कूल हेड ऋतु सहगल, डीपी विरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी शिक्षक मौजूद थे। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रों ने कबड्डी, हाई जंप, लांग जंप, खो-खो, रस्साकसी गोला फेंक में भाग लिया। शुक्रवार को एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गान, सामूहिक गायन, पेंटिंग प्रतियोगिता, कैरम बोर्ड शतरंज प्रतियोगिता कराई जाएंगी।