पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुड़गांव जिले में मतदाताओं की संख्या 994494

गुड़गांव जिले में मतदाताओं की संख्या 994494

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांवचारों विधानसभा क्षेत्रों (गुड़गांव, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर) में अब मतदाताओं की कुल संख्या 994494 हो गई है, जिनमें 526197 पुरुष और 468297 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें 987710 सामान्य मतदाता और 6784 सर्विस मतदाता हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल पुरुष मतदाताओं में से 521454 सामान्य और 4743 सर्विस मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल महिला मतदाताओं में से 466256 सामान्य और 2041 सर्विस मतदाता शामिल हैं।

पटौदीमें कुल 195249 मतदाता: वर्तमानमें पटौदी विधानसभा क्षेत्र में कुल 195249 मतदाता हो गए हैं, जिनमें से 192229 सामान्य और 3020 सर्विस मतदाता हैं। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य मतदाताओं में 101404 पुरुष एवं 90825 महिला मतदाता और सर्विस मतदाताओं में 2381 पुरुष एवं 639 महिला मतदाता शामिल हैं।

बादशाहपुरमें 314333 मतदाता: इसीप्रकार, जिला में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 314333 मतदाता हैं, जिनमें से 313082 सामान्य और 1251 सर्विस मतदाता शामिल हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य मतदाताओं में 165352 पुरुष एवं 147730 महिला मतदाता और सर्विस मतदाताओं में 751 पुरुष एवं 500 महिला मतदाता शामिल हैं।

सोहनामें कुल 193104 मतदाता: जिलाके चौथे विधानसभा क्षेत्र सोहना में कुल 193104 मतदाता हैं जिनमें से 191126 सामान्य और 1978 सर्विस मतदाता शामिल हैं। सोहना विधानसभा क्षेत्र के सामान्य मतदाताओं में 102483 पुरुष एवं 88643 महिला मतदाता और सर्विस मतदाताओं में से 1285 पुरुष एवं 209 महिला मतदाता शामिल हैं।