पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सोहना | सोहना-गुड़गांवमार्ग चुंगी नंबर एक के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र तीस वर्ष के आस-पास थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। शुक्रवार देर रात नगर की चुंगी नंबर-1 के पास गुड़गांव-सोहना मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। लोगों ने बताया कि युवक जब सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए आस-पास पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। चौकी इंचार्ज उमेश ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।