- Hindi News
- क्रेन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल
क्रेन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल
क्रेन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल
सोहना| सोहना-अलवरमार्ग पर एक क्रेन बाइक की आपसी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गुड़गांव रेफर कर दिया गया। इसे लेकर सोहना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोहना निवासी सुरेंद्र घनिष्ठ अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। जब वे गुड़गांव-अलवर मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से रही क्रेन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में क्रेन चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायल युवकों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर ने बताया कि जांच चल रही है। घायलों के बयान पर पुलिस क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।