पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरे दिन दो नामांकन

तीसरे दिन दो नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{तीसरे दिन तक नूंह, फिरोजपुर झिरका, पटौदी और सोहना से नहीं खुला खाता

भास्करन्यूज | गुड़गांव

नामांकनके तीसरे दिन गुड़गांव जिला के अंतर्गत गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में एक निर्दलीय ओम प्रकाश ने नामांकन भरा। जिला के बाकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को भी कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। गुड़गांव जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक केवल दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इससे पहले जिला में नामांकन के पहले दिन 20 सितंबर को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा नामांकन भरा गया था। इस तरह से जिला के पटौदी और सोहना विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन बीत जाने के बाद एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।

उधर, मेवात में भी खाता खुल गया। मंगलवार को पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद इलियास ने इनेलो पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप गोदारा के कार्यालय में पर्चा भरा। उनके साथ जावेद ने इनेलो पार्टी से कवरिंग उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरी तरफ, नूंह और फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया।

आजभरेंगे नामांकन रहेगी जाम की समस्या

बुधवारको काफी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरे जाने की संभावना है। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार गोपीचंद गहलोत बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वे सुबह 10 बजे नामांकन भरेंगे। नामांकन भरने के दौरान रैली पदयात्रा के चलते बुधवार को पुराने शहर में जाम लग सकता है। लघु सचिवालय, मोर चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक, पटौदी चौक, सोहना रोड पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम की समस्या रह सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है। नामांकन-पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक का है। नामांकन के समय उम्मीदवार अपने साथ 3 गाड़ियां लेकर जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने के समय रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में उनके साथ केवल 4 व्यक्ति अंदर जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर को की जाएगी और एक अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इस