पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुड़गांव सीट से तीन और सोहना से एक उम्मीदवार ने भरा पर्चा

गुड़गांव सीट से तीन और सोहना से एक उम्मीदवार ने भरा पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन भरने के चौथे दिन बुधवार को गुड़गांव जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चार उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिसमें इनेलो और दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। सोहना विधानसभा क्षेत्र से एक आजाद उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के गोपीचंद गहलोत ने ताल ठोक दी है। इस सीट पर किसी राजनीतिक दल से नामांकन भरने वाले वह पहले उम्मीदवार हैं। गोपीचंद 1991 से लगातार चुनाव लड़ते रहे हैं। पहले वह निर्दलीय चुनाव लड़ते थे, बाद में इनेलो में शामिल हो गए। 1991 वह निर्दलीय लड़े थे और कांग्रेस के धर्मवीर गाबा से पराजित हो गए थे।

इसके बाद वर्ष 1996 में वह तीसरे स्थान पर रहे। उनका संघर्ष वर्ष 2000 में रंग लाया। वह निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत दर्ज करने के बाद इनेलो की सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष बने थे। इसके बाद से वह विधायक नहीं बन पाए हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने इनेलो की टिकट पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाया था। यहां से हारने के बाद वह फिर से गुड़गांव सीट से दाव लगा रहे हैं।

शपथपत्र में उम्र गलत
गोपीचंदगहलोत ने वर्ष 2009 में बादशाहपुर से चुनाव लड़ते वक्त अपनी उम्र की घोषणा 64 वर्ष की थी, मगर इस बार गुड़गांव सीट से भरे शपथपत्र में उन्होंने अपनी उम्र तीन वर्ष कम 62 वर्ष घोषित की है। इस संबंध में गोपीचंद का कहना है कि इस बार वोटिंग कार्ड के आधार पर उम्र की घोषणा की है, यही सही है।

सोहनासे एक ने भरा पर्चा
उधर,सोहना विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार अफशील ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि, सोहना सीट से मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ते रहे हैं। यहां मुस्लिम वोट काफी हैं।

फिरोजपुर झिरका से दो प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
बुधवार को फिरोजपुर झिरका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम फिरोजपुर झिरका मीनाक्षी राज गोयल के कार्यालय में इनेलो पार्टी के उम्मीदवार के रूप नसीम अहमद आजाद प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद अहमद ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इसके अलावा जिला मेवात के नूंह पुन्हाना विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।

गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से इनेलो पार्टी के प्रत्याशी