- Hindi News
- हरे रामा, हरे कृष्णा पर झूमे श्रद्धालु बाजार में निकाली झांकी शोभायात्रा
हरे-रामा, हरे कृष्णा पर झूमे श्रद्धालु बाजार में निकाली झांकी-शोभायात्रा
महाराजा अग्रसेन की बग्गी, 18 घोड़े ऊंटों के अलावा राधा-कृष्ण देवी की निकाली झांकी
भास्करन्यूज | सोहना
महाराजाअग्रसेन जयंती समारोह आयोजन के तीसरे दिन शनिवार को सोहना के बाजार में झांकी शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा को देखने के लिए समूचा शहर उमड़ आया। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से विशेष आमंत्रण पर यहां महाराजा अग्रसेन जयंती में आए श्रीकृष्ण के विदेशी भक्तों ने ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ के भजनों पर नाचते-झूमते हुए श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। उनका नृत्य देख शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस बार जयंती पर महाराजा अग्रसेन की बग्गी, 18 घोड़े, ऊंटों के अलावा श्री राधा-कृष्ण देवी जी की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ मथुरा से आने वाली शहनाई वादन, नपीरी पार्टी और दिल्ली का प्रसिद्ध बैंड दर्शकों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहा।
ध्यान योग्य यह है कि इससे पहले सुबह-सवेरे अनाज मंडी स्थित अग्रवाल भवन में हवन-यज्ञ तथा महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात महाराजा अग्रसेन पार्क में ध्वजारोहण महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गर्म चश्मा श्रीशिव कुंड से महिला कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शोभा यात्रा को सोहना अग्रवाल सभा के प्रधान सेठ विजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शिव कुंड, पुरानी सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, लेबर चौक होकर अनाज मंडी स्थित अग्रवाल भवन पहुंची। शोभा यात्रा में मनमोहक झांकी घोड़ों पर सजे-धजे बैठे महाराजा अग्रसेन के पुत्र शोभा यात्रा का आकर्षण केंद्र रहे। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। बैंड-बाजों घोड़ों पर बैठे सजे-धजे नौनिहाल मनमोहक, महाराज अग्रसेन की सवारी, ऐसा दृश्य लगातार दूसरी बार देखने को मिला। वहीं शोभा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की एक बटालियन विशेष रूप से बुलाई गई।
वृंदावन इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ जन सैलाब को नियंत्रित करने के लिए सोहना जोन के एसीपी सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, शहर पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस को साथ ले पसीना बहाते नजर आए।
शोभा यात्रा में अग्रवाल सभा प्रधान विजय अग्रवाल,