पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच के बाद 15 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

जांच के बाद 15 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेड न्यूज के संदेह पर 12 प्रत्याशियों को नोटिस

मेवात के तीन विधानसभा क्षेत्रों से 11 नामांकन रद्द

गुड़गांव | विधानसभाचुनाव के दौरान पेड न्यूज पर निगरानी रखने के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिश पर रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कुछ समाचार-पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेते हुए चारों विधानसभा क्षेत्रों से 12 प्रत्याशियों को संदिग्ध पेड न्यूज के नोटिस जारी किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से 4 उम्मीदवारों, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से 3 उम्मीदवार, सोहना विधानसभा क्षेत्र से 4 उम्मीदवार और पटौदी विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार को नोटिस दिया गया है। गुडग़ांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सुखबीर कटारिया, रणबीर सिंह राठी, गजे सिंह भाजपा उम्मीदवार उमेश अग्रवाल शामिल हैं। शेषपेज 17 पर









सोहनाविधानसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार किशोर यादव, भाजपा उम्मीदवार तेजपाल तंवर, कांग्रेस उम्मीदवार रोहताश बेदी निर्दलीय उम्मीदवार रोहताश शामिल हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से जिन तीन उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस दिया गया है, उनमें निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश, कांग्रेस के राव वीरेन्द्र और भाजपा के राव नरवीर सिंह शामिल हैं। पटौदी विधानसभा क्षेत्र से एक नोटिस इनेलो उम्मीदवार गंगाराम बोहड़ा को दिया गया है। इन उम्मीदवारों के पक्ष में अखबारों में समाचार प्रकाशित हुए हैं। इससे आभास होता है कि समाचार उम्मीदवार को प्रायोजित कर रहे हैं। पेड न्यूज पर निगरानी रखने के लिए गठित जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के चेयरमैन उपायुक्त शेखर विद्यार्थी के आदेश पर इन प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि पेड न्यूज तथा राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। पेड न्यूज प्रकाशित होने पर उसका खर्च प्रत्याशी के चुनावी खर्च में जोड़ दिया जाएगा।

नूंह/गुड़गांव | जिलामेवात के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 11 नामांकन-पत्र रद्द किए गए हैं। नूंह में तीन, पुन्हान