पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गैर हाजिर 12 बीएलओ पर कार्रवाई

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गैर हाजिर 12 बीएलओ पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान रविवार को 12 बीएलओ मतदान केंद्रों पर गैर हाजिर पाए गए, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि एक दिसंबर से 16 दिसंबर तक जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान पड़ने वाले रविवारों 7 14 दिसंबर को भी विशेष अभियान के तहत बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्र में रहने की हिदायत दी गई थी, ताकि कार्य दिवसों के दिन जो लोग अपना वोट बनवाने या कटवाने के आवेदन नहीं दे पाते, वे रविवार को अवकाश होने के कारण अपना आवेदन मतदान केंद्र पर दे सकें। गत 7 दिसंबर रविवार के दिन विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 12 बूथ लैवल अधिकारी (बीएलओ) अपने मतदान केंद्र से अनुपस्थित पाए गए। गैर हाजिर पाए गए बीएलओ में पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 2, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 2, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में 8 शामिल हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। सोहना विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बीएलओ गैर हाजिर नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार का विशेष अभियान 14 दिसंबर रविवार को भी चलाया जाएगा, जिस दौरान सभी बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर रहकर दावे आपत्तियां प्राप्त करेंगे। डीसी ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर 7 हजार 205 आवेदन प्राप्त हुए। शेषपेज 17 पर





इनमेंसे 6103 (फार्म-6) नया वोट बनवाने के लिए, 296 (फार्म-7) आवेदन वोट कटवाने के लिए, 742 (फार्म-8) आवेदन मतदाता सूची में दर्ज सूचना को ठीक करवाने के लिए तथा 64 आवेदन फार्म-8ए में अपना वोट दूसरी जगह शिफ्ट अथवा स्थानांतरण करवाने के लिए प्राप्त हुए हैं।