- Hindi News
- सिटी बस पास की घोषणा के दस दिन बाद भी नहीं मिला कोई आवेदन
सिटी बस पास की घोषणा के दस दिन बाद भी नहीं मिला कोई आवेदन
हरियाणाराज्य परिवहन विभाग की ओर से 28 नवंबर को सिटी बसों के लिए पास बनाए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन दस दिन बाद भी रोडवेज अधिकारियों को पास के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला है। यात्री सिटी बस पास को लेकर उदासीन हैं। वहीं रोडवेज अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बस पास को लेकर यात्रियों की उदासीनता का कारण सिटी बस पास के लिए तय की गई शर्तें सर्विस की खामियां हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की तर्ज पर गुड़गांव सिटी बस सर्विस के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन हैरत की बात है कि रोजाना करीब एक लाख लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने वाली सिटी बस सर्विस के पास के लिए दस दिन बाद भी कोई आवेदन नहीं मिला है। वहीं रोडवेज अधिकारी भी बस पास जारी करने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। रोडवेज ने कोई विज्ञापन तक बसों आदि में नहीं लगाया है, जिससे यात्रियों को पास संबंधी जानकारी मिल सके।
केवलनिगम एरिया के लिए बनने थे पास : रोडवेजअधिकारियों द्वारा जारी नियम शर्तों में बताया गया था कि सिटी बस पास केवल निगम एरिया के लिए बनने थे, जबकि सिटी बसें सोहना, पटौदी फर्रुखनगर के अलावा मारुति कुंज सहित कई जगह निगम एरिया क्रॉस करती है। ऐसे में यात्रियों के लिए दोहरी आर्थिक मार पड़ती, जिससे यात्रियों को पास के लिए कोई उत्सुकता नहीं है। इसके अलावा लगातार हो रही घोषणाओं के बावजूद बस सर्विस का कोई टाइम टेबल तक नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
बनने थे 200 बस क्यू शेल्टर
दिल्लीकी तर्ज पर शुरू होने वाली सिटी बस सर्विस यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर में लगभग 200 क्यू शेल्टर बनाए जाने थे, लेकिन अभी तक निगम मात्र 20 क्यू शेल्टर का निर्माण भी पूरा नहीं करा पाया है। ऐसे में यात्रियों को जहां बारिश, धूप सर्दी में सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है, वहीं बसों के रुकने का स्थान भी तय नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्री बस पास बनवाने की बजाय टिकट से यात्रा करने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।
निगमएरिया की शर्त के कारण नहीं है उत्सुकता
रोडवेजके नवनियुक्त महाप्रबंधक त्रिलोकचंद का कहना है कि यात्री सिटी बस पास के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं, तो वे कुछ नहीं कर सकते। पास केवल निगम एरिया के लिए बनने थे, जबकि यात्री गुड़गांव के को