पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में जसात टीम ने जमालपुर को हराया

कबड्डी में जसात टीम ने जमालपुर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल शूटिंग में भाग लेंगे अश्वनी

150 महिला प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मटका रेस में गीता आलू-चम्मच रेस में सरिता अव्वल

ग्रामीणक्षेत्र में महिला खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। महिला खिलाड़ियों ने छोटे गांव से निकलकर ओलंपिक में पदक भी हासिल किए हैं और देश का नाम रोशन किया है। ये बातें जिला महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनैना ने खंडस्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण अवसर पर सोहना के देवीलाल खेल स्टेडियम में कही।

मंगलवार को नगर के देवीलाल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। विभाग की जिला अधिकारी सुनैना मुख्य अतिथि थी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ प्रभा यादव ने की। कार्यक्रम सफल बनाने में सीडीपीओ कार्यालय में तैनात सभी 8 सुपरवाइजरों से लेकर 444 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेल्पर महिलाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता में करीब 150 प्रतिभागी महिलाओं किशोरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दौड़, मटका दौड़, आलू-चम्मच दौड़, रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता, साइकिल रेस आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं।

एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में राधा प्रथम, रुक्मणि द्वितीय सोनम तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेता भोंडसी गांव की निवासी थी। 300 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम, सुदेश द्वितीय प्रीति दौला तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में पूजा बालूदा प्रथम, अनीता हरचंदपुर द्वितीय ममता बादशाहपुर तीसरे स्थान पर रही। साइकिल रेस में सोनिया वार्ड-14 सोहना प्रथम, अनिता सहजावास द्वितीय काजल वार्ड-6 तीसरे स्थान पर रही। आलू-चम्मच रेस में रोमी रायसीना प्रथम, सरोज खाइका द्वितीय मीनू खेड़ला तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में मंजू टीकली प्रथम, सुमन टीकली द्वितीय रीना सांप की नंगली तीसरे स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में चंचल हरचंदपुर प्रथम रंगोली प्रतियोगिता में अंजू चूहड़पुर प्रथम रही। प्रतियोगिता की विजेताओं को 400, 300 200 रुपए का नकद इनाम दिया गया।

फर्रुखनगर. जमालपुर गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं युवतियां।

सोहना. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।