स्वर्गीय रोशन लाल के काज में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री इंद्रजीत
गुड़गांव | केंद्रीययोजना मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रविवार को सोहना क्षेत्र के गांव धुनेला में स्वर्गीय रिटायर्ड डीएसपी राव रोशन लाल के काज में शामिल हुए। इस अवसर पर इंद्रजीत ने कहा कि कहा कि डीएसपी रोशन लाल ने सरकारी सेवा में रहते हुए भी समाज की भलाई के लिए काम किया, आशा है कि उनके परिवारजन भी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज की भलाई के लिए काम करेंगे। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री गांव खेडला में सूबेदार हरीश चंद्र खटाना के निधन पर शोक व्यक्त पहुंचे। इस अवसर पर पटौदी विधायक विमला चौधरी, पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह, एसडीएम सोहना सतीश यादव, जिला पार्षद वीरेंद्र यादव गांवों के सरपंच उपस्थित थे।