पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौचालय के लाभार्थियों की सूची एडीसी कार्यालय भेजने के आदेश

शौचालय के लाभार्थियों की सूची एडीसी कार्यालय भेजने के आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नूंह/ गुड़गांव

स्वच्छभारत मिशन के तहत जो शौचालय बनाए जा रहे हैं, उनकी प्रोत्साहन राशि कर वितरण वर्ष 2012 में हुए सर्वे के आधार पर किया जाएगा। मेवात जिले के पांचों खंडों के गांवों की ओर से शौचालय के लाभार्थियों की सूची 13 फरवरी तक एडीसी कार्यालय में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। इन नामों को सरकार की हिदायतों के अनुसार 15 फरवरी 2015 तक वेबसाइट पर दर्ज करना जरूरी है। इसके बाद यह नाम दर्ज नहीं हो पाएंगे।

मेवात अतिरिक्त उपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि वर्ष 2012 में हुए सर्वे के आधार पर बिना शौचालय के परिवारों का सर्वे हुआ था। इसमें बिना शौचालय वाले परिवारों की सूची उनके कार्यालय में पहुंचनी थी। इसमें काफी गांवों की ओर से सूची उनके कार्यालय में भिजवाई जा चुकी है। शेष बचे गांवों में नूंह ब्लाक के गांव अडबर के 151 परिवार समेत 55 गांवों के परिवारों की सूची एडीसी कार्यालय में 13 फरवरी तक भिजवाई जाए। फिरोजपुर झिरका के जिन गांवों की सर्वे रिपोर्ट में दर्ज परिवारों की सूची एडीसी कार्यालय नहीं पहुंची है। उनमें गांव अगोन के 343 परिवार, अखनाका के 15, अलीपुर तिगडा के 63, एचवाड़ी के 68, बघोला के 116, बाईखेड़ा के 90, बसई मेव के 551 समेत 37 परिवारों की सूची एडीसी कार्यालय में 13 फरवरी तक देनी होगी। इसके अलावा पुन्हाना खंड के जिन गांवों की सर्वे रिपोर्ट में गांव बांधोली के 45 परिवार, ढुढोली के 82, गोधौला के 61, जमालगढ़ के 36, खौरी-शाहचौखा के 282, मामलिका के 11, मोहम्मदपुर के 16, मुंढेता के 511, नहेदा के 39, नीमका के 177, पिनगवां के 525, सीहरी सिंगलहेड़ी के 40, सिकरावा के 491, तेड़ के 330 परिवार शामिल हैं। इसी प्रकार तावडू ब्लाक के गांव बुराका के 173, फतेहपुर के 33, ग्वारका के 180, हसनपुर के 241, जफराबाद के 4, जलालपुर सोहना के 70, मोहम्मदपुर अहीर के 145, निजामपुर के 10, रहेड़ी के 70, रंगाला के 296, सलाहका के 89, सिकारपुर के 139 परिवार तथा नगीना ब्लाक के गांव हसनपुर नूंह के 249, कंसाली के 49, खुसपुरी के 4, रनियाला पटाकपुर के 9, सुल्तानपुर नूंह के 16, अटेरना-शमशाबाद के 50, शीशवाना जाटका के 73, उमरी के 98 तथा वाजिदपुर के 45 परिवारों की सूची अभी तक एडीसी कार्यालय नहीं पहुंची है।