जज के घर में चोरी मामला दर्ज
सोहना | कस्बामें चोरों ने देर रात सिविल जज के घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। चोर मकान में एसी की खिड़की से अंदर घुसे थे। उस समय सिविल जज अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे। पुलिस ने इस मामले में खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोहना उपमंडल न्यायालय सोहना के एडिशनल सिविल जज राजेश यादव अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदारी में गए थे। जब शाम को वे अपने परिवार के साथ वापस घर आए तो घर के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। साथ ही अलमारी का लॉकर भी टूटा था। इसमें से करीब आधा किलोग्राम चांदी सात तोला सोना समेत अन्य सामान गायब मिले। सोहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज कुंदन लाल का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।