- Hindi News
- टीबी उन्मूलन पर रैपिड टीमों ने किया पीएचसी का दौरा
टीबी उन्मूलन पर रैपिड टीमों ने किया पीएचसी का दौरा
पंचकूलासे आई रैपिड चार टीमों ने गुड़गांव जिले के लगभग दर्जनभर प्राइमर हेल्थ सेंटरों का दौरा किया। इन टीमों ने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। इन टीमों में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी भी शामिल हैं। मंगलवार को शहर के अलावा सोहना, पटौदी, मानेसर के प्राइमर हेल्थ सेंटरों का दौरा किया। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर यह रूटीन कार्रवाई है, लेकिन इन टीमों ने गुड़गांव शहर के दर्जनभर प्राइमरी हेल्थ सेंटरों के अलावा सोहना, बादशाहपुर, भोंडसी, भोड़ाकला, पटौदी सहित चंदू गांव स्थित एसजीटी मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। इन टीमों में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब एंड हरियाणा के डाॅ. संदीप राठौड़ ने भी टीबी को लेकर चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। इन टीमों में पंचकूला से भी डाॅक्टरों का दल शामिल रहा।
ये टीमें बुधवार को जिले की अन्य पीएचसी में जाकर वहां के टीबी उन्मूलन अभियान की जानकारी लेंगी।