- Hindi News
- शिक्षक संघ की बैठक में चुनाव सम्मेलन कार्यक्रम घोषित
शिक्षक संघ की बैठक में चुनाव सम्मेलन कार्यक्रम घोषित
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में जिला प्रधान सुरेन्द्र राघव की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत आंदोलनों की समीक्षा उपलब्धियों पर चर्चा हुई। बैठक में संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव ने आगामी सत्र 2015-16 के लिए जिला के चारों खंडों जिला गुड़गांव के चुनाव सम्मेलन का कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने बताया कि खंड सोहना का चुनाव सम्मेलन 20 सितंबर को शाम तीन बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहना में होगा। इसमें जिला उपप्रधान हुकम सिंह संगठन सचिव राजसिंह चुनाव पर्यवेक्षक होंगे। खंड गुड़गांव का चुनाव सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़गांव में 20 सितंबर को तीन बजे होगा। इसमें जिला प्रधान सुरेन्द्र राघव पूर्व प्रधान सुभाष यादव चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे। खंड पटौदी का चुनाव 20 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में होगा। इसमें जिला प्रचार सचिव सुनील यादव रामफूल चुनाव पर्यवेक्षक होंगे। इसी प्रकार खंड फर्रुखनगर का चुनाव सम्मेलन भी 20 सितंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर में होगा। इसमें जिला सचिव तेजपाल ऑडिटर अशोक चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद चुनाव सम्मेलन अध्यापक भवन में होगा। इसमें गत तीन वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा दिया जाएगा। इसके अलावा जिला कमेटी का गठन भी किया जाएगा।