थ्री व्हीलर पलटने से एक छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सोहना| सोहनाके पास गांव आटा के समीप बुधवार की सुबह एक थ्री व्हीलर के आगे कुत्ते के जाने से थ्री व्हीलर पलट गया। इस हादसे में थ्री व्हीलर में सवार एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सोहना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव आटा से सोहना के लिए छात्राओं को लेकर थ्री व्हीलर सोहना रहा था। रोजाना की तरह थ्री व्हीलर में बारहवीं की छात्रा मोनिका उसकी साथी पिंकी एक अन्य छात्रा कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए रही थी। जब थ्री व्हीलर गांव से आगे आया तो उसके आगे अचानक एक कुत्ता गया, जिसके चलते थ्री व्हीलर का संतुलन बिगड़ गया और वह रास्ते में पलट गया। हादसे में थ्री व्हीलर में सवार मोनिका नाम की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिंकी एक अन्य छात्रा घायल हो गईं। जिन्हें को सोहना के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।
हादसे की खबर पाकर रोजकामेव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।