दोनों देशों में नहीं है कड़वाहट, आतंकी चाहते हैं बनी रहे दूरी
पाकिस्तानके पंजाब बार काउंसिल की स्टेट वाइस चेयरमैन फराह एजाज बेग ने कहा कि दोनों देशों के लोगों में कोई कड़वाहट नहीं है, आंतकवादी नहीं चाहते की दोनों देशों में अमन हो। वो सोहना बार एसोसिएशन में वकीलों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान हरियाणा पंजाब काउंसिल के चेयरमैन रजत गौतम ने सोहना बार एसोसिएशन को 21 लाख रुपए देने का एलान किया।
चेयरमैन फराह एजाज बेग ने कहा कि महिलाओं को दोनों देशों में आगे आना चाहिए। दोनों देशों के लिए इंदिरा गांधी बेनजीर भुट्टो एक रोल मॉडल है। आज उन्हीं के प्रभाव से दोनों देशों में महिलाएं तरक्की कर रही हैं। इस दौरान हरियाणा पंजाब काउंसिल के चेयरमैन रजत गौतम ने कहा कि आज दोनों देश की बार काउंसिल एसोसिएशन को दोनों देशों में अमन के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सोहना से उनका अपना एक अलग लगाव है क्योंकि सोहना उनका पैतृक कस्बा है आज भी उनका दिल सोहना में ही है। यहां की मिट्टी की सुगंध ने आज फिर पुरानी यादों को जिंदा कर दिया है। उन्होंने भारत की कानून व्यवस्था को भी अच्छा बताया कहा कि जो इज्जत उन्हें भारत में मिली है वो उनके लिए एक सुनहरी यादें हैं। जज राजेश यादव, एडवोकेट भूप सिंह राघव, बार प्रधान राजकुमार अवाना, पूर्व सचिव ललित राघव, राज किशोर, एडवोकेट विनोद राघव, सौरभ राघव, एडवोकेट लोकेश राघव, मास्टर राजकुमार , मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।