खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
सोहना| राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ 421 ने सोहना के तत्वाधान में शिक्षकों ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी अध्यापकों के प्रति दुर्व्यवहार करती हैं। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान तरुण सुहाग की अध्यक्षता में किया गया। शिक्षकों ने चेतावनी दी की यदि खंड शिक्षा अधिकारी के व्यवहार में बदलाव नहीं आया तो शिक्षक सीएम विंडो पर इसकी शिकायत करेंगे।
खंड प्रधान बाल किशन ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी का सोहना के अध्यापकों के प्रति सही व्यवहार नहीं है। वहीं खंड स्तर पर बहुत कार्य लंबित पड़े हुए हैं। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है। अध्यापकों के एसीआर, एसीपी, सेवा पंजिका, आदि कार्य लंबित पड़े हुए हैं। अध्यापकों ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में किसी कंप्यूटर इंटरनेट होने के बावजूद एमआईसी डाटा पूर्ण करना आदि बड़ी समस्याएं है। शिक्षक नेता राजपाल बहल्पा ने बताया कि शिक्षा अधिकारी द्वारा सिम से कराकर प्राथमिक शिक्षकों पर दबाव बना कर कराया जा रहा है। इस मौके पर मास्टर होशियार सिंह, बलजीत सिंह, धमेंद्र, रजनपाल, रंजना देवी, राजेश आदि ने भाग लिया।