मोबाइल झपटमारी में दो पकड़े
सोहना |सोहनापुलिस ने मोबाइल झपटकर भाग रहे दो बाइक सवारों को इंडरी मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बीटेक कर रहे छात्र का मोबाइल लेकर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। तावडू निवासी प्ररवेज हुसैन ने बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले की सूचना सोहना पुलिस को दी गई इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को सोहना के इंडरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो की पहचान तावडू निवासी मौजिस आजाद के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है उनकी बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है।