पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दोस्तों ने मिलकर किया दोस्त की पत्नी के साथ रेप का प्रयास

दो दोस्तों ने मिलकर किया दोस्त की पत्नी के साथ रेप का प्रयास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहना| सोहनाढाणी में एक बार फिर कलयुगी दोस्तों ने अपनी दोस्ती को शर्मशार करने वाले कारनामे को अंजाम दिया। दो दोस्तों ने अपने दोस्त के घर पर जाकर उसकी प|ी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर दोनों अपनी बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। सोहना पुलिस को महिला ने सूचित किया। पुलिस ने आरोपियों को सोहना के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पलवल के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को सोहना अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान पलवल के चांदहट निवासी जीतन सतीश के रूप में हुई है। पीड़िता का पति ऑटो चलाता है। जब दोनों आरोपी अपने दोस्त के घर पहुंचे वो घर पर नहीं था उसकी प|ी अकेली थी। उसको अकेला देख वो घर में बैठ गए। पीड़िता ने उन्हें चाय दी। दोनों ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाने का प्रयास किया और उसे जबरन पकड़ बेडरूम में ले गए। पीड़िता के शोर मचाने पर दोनों फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...