पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताड़ना में दो लोग नामजद

दहेज प्रताड़ना में दो लोग नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदमपुरपुलिस ने इस्तगासे के आधार पर गांव मोठसरा निवासी विवाहिता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गांव मोठसरा निवासी मुकेश पुत्री सुभाष ने अदालत में दायर किए गए इस्तगासे में बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2013 को फतेहाबाद के गांव बिंजा लांबा निवासी महावीर के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही महावीर ने बाइक खरीदने के लिए 50 हजार रुपयों की डिमांड की। बाद में हुई पंचायत के समक्ष उन्होंने 20 हजार रुपये दे दिए। लेकिन महावीर और उसकी मां चंद्रकला 30 हजार रुपये और लाने की मांग करते हुए तंग करने लगे। उसके साथ मारपीट की गई और मारने की धमकी दी।