- Hindi News
- प्रतिभा खोज में छात्रों संग दर्शकों ने भी दिखाया टैलेंट
प्रतिभा खोज में छात्रों संग दर्शकों ने भी दिखाया टैलेंट
मंडी आदमपुर | आदमपुरके फिरोज गांधी मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के अलावा दर्शकों ने भी अपना टेलेंट दिखाया। आलम यह रहा कि दर्शकों के हुड़दंगबाजी से महाविद्यालय प्रशासन को कई बार कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। शुभारंभ प्राचार्य डॉ.वेदपाल आर्य ने किया। इस दौरान नृत्य में बीए प्रथम की पूनम प्रथम, सुनील ने द्वितीय कौशल्या तृतीय रही। गायन में बीकॉम के राकेश ने प्रथम, रूचि ने द्वितीय परमजीत ने तृतीय, वाद्य यंत्र में रूचि ने प्रथम, चंद्रमोहन द्वितीय परमजीत तृतीय रहा। मंच संचालन डॉ.द्विजा कुमारी ने किया जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका सुदेश बाला, सुरेंद्र सिंह स्वीटी मोंगा ने निभाई। इस मौके पर उप प्राचार्य आरके गोदारा, अनुसुइया बिश्नोई, डॉ.सतेंद्र यादव, शिवर| मित्तल, अशोक बेनीवाल, आत्मप्रकाश, महेंद्र सिंह, यशवंत सांगवान, बंता सिंह, सुभाष चंद्र, गुलशन कुमार, आजाद कुमार, नवीन निर्मल, रमेश कुमार, दिलबाग सिंह, दिप्ती शर्मा, राजेंद्र कुमार आिद थे।