- Hindi News
- आदमपुर के व्यापारियों ने दी मंडी बंद करने की चेतावनी
आदमपुर के व्यापारियों ने दी मंडी बंद करने की चेतावनी
मंडीके दो व्यापारियों से मांगी गई चौथ क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आहत आदमपुर के व्यापारियों ने सोमवार को मंडी बंद करने की चेतावनी दी है। शनिवार को व्यापार मंडल प्रधान तरसेम गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी ओमप्रकाश से मिला।
प्रधान तरसेम गोयल ने कहा कि क्षेत्र में हर रोज चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। चोर दिनदिहाड़े रातों को चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर चुके हैं लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले को ट्रेस नहींं कर सकी है। मंडी के व्यापारी पहले भी कई बार थाना प्रभारी से मिल चुके हैं लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला है। अगस्त माह में अनाज मंडी के दो व्यापारियों से मांगी गई फिरौती की घटना भी पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई है।
व्यापारियों ने बताया कि रोज उनके घरों दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। करोड़ों का टैक्स भरने के बावजूद यहां पीसीआर तक नहीं है। व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा के लिए अब व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। रविवार तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो सोमवार को व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे। इस बारे में जब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस सभी मामलों में केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।