- Hindi News
- जगदीश भादू बने आदमपुर पीसफुल कमेटी के प्रधान
जगदीश भादू बने आदमपुर पीसफुल कमेटी के प्रधान
क्षेत्रमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर की पीसफुल कमेटी का गठन किया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर आदमपुर कस्बे की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कमेटी में अलग-अलग इलाकों से समाजसेवी बुद्धिजीवी लोगों को शामिल किया गया। इस दौरान कमेटी का प्रधान जगदीश भादू को बनाया गया है। इसके अलावा सरपंच सुभाषचंद्र, राजेंद्र सारंगपुरिया, पुरुषोत्तम राणा, राजू मित्तल, रमेश ओझा, पवन कुमार, मांगेराम, राधेश्याम, सुरेश बंसल, सरदार अवतार सिंह, ताराचंद बुडाकिया, मंजीत बेनीवाल, केसर राम, ओम कनवाडिय़ा, सज्जन दैय्यड़, मुनीष ऐलावादी, मनीराम सोनी, सुभाष सुथार, पवन कुमार, र| सिंह आदि को सदस्य बनाया।
नवनियुक्त प्रधान जगदीश भादू ने बताया कि कस्बे में बढ़ रही चोरियों गुंडागर्दी को लेकर आदमपुर थाने में एक बैठक बुलाई जाएगी। जनता के सहयोग से ही इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही कमेटी के साथ बैठक की जाएगी ताकि पुलिस जनता के बीच तालमेल स्थापित किया जा सके।