- Hindi News
- आदमपुर में मकान पर पथराव कर टेलर की फोड़ी आंख
आदमपुर में मकान पर पथराव कर टेलर की फोड़ी आंख
कुछअसामाजिक तत्वों ने जवाहर नगर स्थित एक घर पर पथराव करते हुए जमकर उत्पात मचाया। इस पथराव में टेलर मुंशीराम की दाई आंख चोटिल हो गई। घायल टेलर को आदमपुर के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेन बाजार स्थित तोताराम मार्केट में टेलर का कार्य करने वाले घायल मुंशीराम ने बताया कि मंगलवार रात को कुछ युवक उसके घर के बाहर पत्थरबाजी कर रहे थे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो थोड़ी देर बाद वही युवक गैंग बनाकर आया और पथराव शुरू कर दिया। जब वह घर के बाहर निकला तो एक पत्थर उसकी आंख में जा लगा। पत्थर लगने से उसका चश्में का शीशा आंख में जा घुसा। परिजनों ने घायल मुंशीराम को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर हालत के चलते परिजन उसे अग्रोहा ले गए। आदमपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।