बेलदार पर कस्सी से वार किया
मंडी आदमपुर| गांवचूली बागड़ियान में नहरी पानी चोरी रोकने पर 58 वर्षीय बेलदार मनीराम को एक किसान ने कस्सी से वार कर घायल कर दिया। गांव खाबड़ा खुर्द निवासी बेलदार मनीराम पुत्र श्योराम ने बताया कि उसकी ड्यूटी ओल्ड चूली माइनर पर है। बुधवार सुबह सात बजे जब वह माइनर को संभालने गया तो गांव चूली बागड़ियान निवासी विनोद पुत्र बहादुर सिंह माइनर से पंप लगाकर नहरी पानी चोरी कर रहा था। यह देख बेलदार ने किसान को ऐसा करने से रोका तो उसने कस्सी से वार कर िदया।