पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काजला धाम का कार्यक्रम कल रतिया में

काजला धाम का कार्यक्रम कल रतिया में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | श्रीकाजला धाम भगत मंडल रतिया के तत्वावधान में 27 सितंबर को दूसरा विशाल सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भव्य रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। श्री काजला धाम सेवा समिति के प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि जागरण में पुजारी रमेश भाई जोशी सुंदरकांड पाठ का वाचन करेंगे। इनके अलावा कोलकाता से संजय मित्तल, बीकानेर से प्रवेश शर्मा, बठिंडा से दीपक गर्ग बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे। जागरण में अखंड ज्योति, छप्पन भोग, भव्य दरबार विशाल भंडारा आकर्षण का केंद्र रहेगा।