फर्जी मुख्तारनामा बनाकर बेची जमीन
मंडी आदमपुर | गांवसदलपुर में फर्जी मुख्तारनामा तैयार करके दूसरे की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं नंबरदार सहित 8 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में गांव खाराखेड़ी निवासी अमर सिंह पुत्र सोहनलाल ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार उनकी गांव सदलपुर में 92 कनाल 4 मरला दादालाई जमीन है। यह जमीन उसके भाइयों परिवार के अन्य सदस्य के हिस्से आती है। पिछले कई सालों से गांव से बाहर रहने के चलते उन्होंने अपनी जमीन को नहीं संभाला। गांव सदलपुर निवासी सहीराम पुत्र मोलूराम ने आदमपुर तहसील में 25 अप्रैल 1997 को फर्जी मुख्तारनामा तैयार करवाकर जमीन नाम करवा ली थी। जबकि उनके पिता सोहनलाल की मृत्यु 21 अगस्त 1996 को हो चुकी थी। इसके बाद सहीराम की भी मृत्यु हो गई और मुख्तारनामा के आधार पर 92 कनाल 4 मरला जमीन बख्तावर पुत्र हरभज उर्फ भज्जू, शिवराज के पुत्र हवा सिंह, सतपाल सुभाष पुत्री शारदा दर्शना, कृष्ण नंबरदार एक अन्य मांगेराम को गवाह दिखाकर जमीन अपने नाम करवा ली। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 420, 467, 468, 471 120बी के तहत केस दर्ज किया।