कब्जा हटाने के लिए बीडीपीओ से शिकायत
मंडी आदमपुर | गांवदड़ौली में एक सरकारी महिला कर्मचारी द्वारा पंचायती जमीन की गली को अवैध रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण जितेंद्र पुत्र सुरेंद्र कुमार ने आदमपुर खंड के बीडीपीओ अनिल कुमार को लिखित शिकायत देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। बीडीपीओ को दी गई शिकायत में जितेंद्र कुमार ने बताया कि हुडा में कार्यरत कर्मचारी सुनीता प|ी कलेंद्र सिंह ने गांव में अपने घर के समीप से जा रही पंचायती गली पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।