पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट के आरोपित 3 दिन के रिमांड पर

दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट के आरोपित 3 दिन के रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25-26अक्टूबर की रात को आदमपुर-दड़ौली रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जिला अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जहां अदालत ने आरोपी सिरसा के गांव चांदीवाल निवासी राहुल, फतेहाबाद के बनगांव निवासी संदीप भूना के चौबारा निवासी मंदीप को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।

पूछताछकी जा रही है

जांचअधिकारी धर्मपाल ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इनके बाकी साथियों का पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि करीब आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने दड़ौली रोड स्थित हिंद किसान सेवा केंद्र सतीश किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) पर कारिंदों को बंधक बनाकर तोड़फोड़ करते हुए पिस्तौल के बल पर हजारों रुपये की नकदी लूट ले गए थे।