पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रौढ़ शिक्षा पर ढाणी मोहब्बतपुर में सेमिनार आज

प्रौढ़ शिक्षा पर ढाणी मोहब्बतपुर में सेमिनार आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | ढाणीमोहब्बतपुर के आजाद हिंद युवा क्लब की ओर से रविवार 14 दिसंबर को गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में प्रौढ़ शिक्षा के महत्व पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी महिलाओं को इस उम्र में किस तरह से साक्षर बनाया जा सकता है इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। कार्डिनेटर कुलदीप चावलिया ने बताया कि सेमिनार को इच वन टीच वन संस्था के संचालक प्यारेलाल सिंहमार नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव संबोधित करेंगे जबकि प्यारेलाल सिंहमार महिलाओं का इस उम्र में पढ़ने की विधियों के बारे में बताएंगे। क्लब के प्रवक्ता ज्ञानीराम ने बताया कि सेमिनार के बाद नेहरू युवा केंद्र द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण के संचालित ब्यूटी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।