एससी अध्यापक संघ के प्रधान बने घीसाराम
मंडी आदमपुर | आदमपुरके हुडा पार्क में रविवार को हरियाणा अनुसूचित जाति अध्यापक संघ की एक बैठक में जिला प्रधान बलवान सिंह इंदौरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक आदमपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से घीसाराम बाकोलिया को प्रधान, डॉ.सतीश चौहान को उपप्रधान, सतवीर सिंह को महासचिव, बलराज बड़गुज्जर को कोषाध्यक्ष, सुभाष को सहसचिव, कृष्ण कुमार और राजेंद्र को सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में प्रेम काजला, वकील सिंह, कश्मीरीलाल, रमेश, मनमोहन र| आदि मौजूद रहे।