- Hindi News
- खेल स्पर्धा में वीर अभिमन्यु सदन बना चैंपियन
खेल स्पर्धा में वीर अभिमन्यु सदन बना चैंपियन
मंडी आदमपुर | गांवसदलपुर स्थित श्रीपीपासर सीनियर सेकंडरी स्कूल में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर सुभाष गोदारा और सुमन गोदारा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य विष्णु पूनिया ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन वीर अभिमन्यु सदन रहा। वहीं सरोजिनी नायडू सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर गोदारा ने कहा कि शिक्षा के अलावा खेलकूद जीवन का एक अहम हिस्सा। खेलकूद से शरीर स्वस्थ बना रहता है। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, सुमित्रा छाबा, सोनू सिंह, कुलदीप, सुमन, चरण सिंह, रमेश गोयल मौजूद रहे।