- Hindi News
- फुटबाल में नेहरू वॉलीबाल में टैगोर सदन जीता
फुटबाल में नेहरू वॉलीबाल में टैगोर सदन जीता
मंडी आदमपुर | रॉयलइंटरनेशनल स्कूल खाराखेड़ी में फुटबॉल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन खेल विभाग के शिक्षक सुनील कुमार द्वारा किया गया। पहला मैच विवेकानंद सदन टैगोर सदन के बीच हुआ जिसमें विवेकानंद सदन विजयी रहा। दूसरा मैच नेहरू सदन बोस सदन के बीच हुआ, जिसमें नेहरू सदन विजयी रहा। अंतिम निर्णायक मैच विवेकानंद सदन नेहरू सदन के बीच हुआ जिसमें नेहरू सदन विजयी रहा। वालीबॉल मैच विवेकानंद सदन टैगोर सदन में हुआ जिसमें टैगोर सदन विजयी रहा। दूसरा मैच नेहरू सदन बोस सदन में हुआ जिसमें बोस सदन विजयी रहा। स्कूल संचालक डॉ.युद्धवीर बेनीवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। निदेशक ज्योत्सना बिश्नोई भी मौजूद रहीं।