पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच खाद के 5 हजार बैग बांटे

आदमपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच खाद के 5 हजार बैग बांटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | कस्बेमेें खाद के लिए दो दिन पहले किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खाद के 5 हजार बैग बांटे गए। विभाग द्वारा व्यवस्था को बनाने के लिए पुरुष महिला की अलग-अलग कतारें बनाकर पुता प्रबंध किए हुए थे। मंडी में अनाज साफ करने के लिए रखे पंखों को अवरोधक बनाकर दो अलग-अलग लाइन बनाई गई थी। अनाज मंडी की दुकान नंबर 6 मैसर्ज जमींदारा बीज भंडार के सामने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किसान सुबह 5 बजे से ही खाद के लिए कतारों में लगे हुए थे।