पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएफजी कॉलेज में एनएसएस कैंप शुरू

एमएफजी कॉलेज में एनएसएस कैंप शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | फिरोजगांधी मेमोरियल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से तीनों ईकाइयों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ। प्रभारी डॉ. गुलशन कुमार, डॉ. द्विविजा कुमारी और डॉ. सुभाषचंद्र की देखरेख में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वेदपाल आर्य ने किया। उपप्राचार्य आरके गोदारा ने स्वयंसेवकों को समाज कल्याण के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रो.आत्मप्रकाश ने मधुबन खुशबू देता है गीत गाया वहीं बलजीत कंदोला ने जीवन में एनएसएस की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रभारियों ने बताया कि 11 से 17 फरवरी तक कॉलेज के अलावा कस्बे में कई जगह लगने वाले इस कैंप में स्वयंसेवकों द्वारा सफाई जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. स्नेहलता, डॉ. सुदेश बाला, सुरजीत बाजिया आदि मौजूद रहे।