पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद मकान से 10 तोले सोने के जेवर और नकदी उड़ाई

बंद मकान से 10 तोले सोने के जेवर और नकदी उड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर/बरवाला

आदमपुरकी शिव कॉलोनी में चोरों ने सोमवार रात बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता मंगलवार सुबह लगा। इसके बाद सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश ने मौके से आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत मिलते ही अज्ञात के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चूलीबागड़ियान गया हुआ था पूरा परिवार

पुलिसको दी शिकायत में मकान मालिक सुनील पुत्र रामेश्वर लाल ने बताया कि सोमवार को घर के ताला लगाकर परिवार सहित गांव चूली बागड़ियान में गए हुए थे। मंगलवार सुबह आदमपुर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों अलमारियों के भी ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है। घर को संभालने पर सोने की एक अंगूठी, एक चेन दो बालियां सहित करीब 8 तोला सोना, 10 तोला चांदी के पांच सिक्के पायजेब और करीब 12 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों का कोई सुराग नहीं लगा है।

बरवालासे तीन रसोई गैस सिलेंडर चारी

उधर,बरवाला में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य नरेश जावा के मकान से चोर दिनदहाड़े 3 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में नरेश जावा ने बताया कि उनके मकान से चोर मंगलवार को दिन के समय गैस सिलेंडर चुरा ले गए। सिलेंडर चोरी होने की जानकारी उन्हें तब मिली जब दोपहर बाद उन्होंने घर के स्टोर में रखे गैस सिलेंडरों को संभाला।