पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंपिंग सेट खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

पंपिंग सेट खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | मॉडलटाउन स्थित जलघर में लगे दो क्लियर वाटर पंपिंग सेट में से एक खराब हो गया। बैरिंग टूटने से इस पंपिंग सेट में खराबी आई है। विभाग ने दिल्ली से नए बैरिंग मंगवाए है। पंपिंग सेट खराब होने से कस्बे के कुछ इलाकों में 4-5 दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं विभाग ने लाखों रुपये का एक क्लियर वाटर पंपिंग सेट तथा डिस्पोजल घर के लिए सीवरेज पंप भेजा है। विभाग के एसडीओ कमल कुमार जैन ने बताया कि आदमपुर के मॉडल टाउन स्थित जलघर को बने करीब 35 साल से ज्यादा समय हो चुका है। आबादी भी कई गुना बढ़ी है। समय आबादी के हिसाब से जलघर में 1996 में लगे दो पंपिंग सेट तीन ओवर हेड टैंकों को भरने में करीब 15 घंटे का समय लेते है। पहले यही टैंक करीब दो घंटे में भर जाते थे। तब आबादी भी कम होती थी, जिसके चलते सप्लाई प्रतिदिन दी जाती थी, अब एक दिन छोड़कर सप्लाई दी जा रही है। इनमें से एक पंपिंग सेट खराब हो गया है। इसलिए 4-5 दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।