पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछड़ा वर्ग ने जताया हाईकमान का आभार

पिछड़ा वर्ग ने जताया हाईकमान का आभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | पिछड़ावर्ग के लोगों ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा कर्णसिंह रानौलिया को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई है। भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए समर्थकों ने कहा कि पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के लोगों का सम्मान किया है। पिछड़ा वर्ग सदैव पार्टी का आभारी रहेगा। पिछड़ा वर्ग के युवा नेता सुभाष लुहानीवाल ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास कर्णसिंह को टिकट देकर जताया है वे दिन रात मेहनत करके उस विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं भाजपा के पिछड़ा वर्ग के नेता सुभाष जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ने सदैव पिछड़ा वर्ग का सम्मान किया है। कर्णसिंह को आदमपुर हलका से टिकट दिया जाना इस बात का प्रमाण भी है।