सीसवाल में युवक का रास्ता रोक पीटा
मंडी आदमपुर | गांवसीसवाल में रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप पुलिस ने एक युवक को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को वह खेत से पशुओं का चारा लेकर रहा था। रास्ते में गांव के ही महेंद्र ने रास्ता रोक कर उस पर डंडे से हमला कर दिया। इतने में उसके ताऊ का बेटा संदीप गया। आरोपी महेंद्र जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 341 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।