पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता और भाई ही निकले हत्यारे

पिता और भाई ही निकले हत्यारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी आदमपुर सिटी

गांवघुड़साल में 12 जनवरी की रात को हुए मर्डर की गुत्थी को आखिरी पुलिस ने सुलझा लिया है। सिर में डंडा मारकर हत्या के बाद कुलदीप के शव को खुर्दबुर्द करने के इरादे से आरोपितों पिता और सगे भाई ने रस्सियों से बांधकर किशनगढ़ नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गांव से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

जांच अधिकारी एसआई माया राम ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मृतक कुलदीप के पिता जगदीश भाई अशोक ने बताया कि कुलदीप शराब का आदी था। इस कारण अक्सर घर में झगड़े होते थे। कई बार उसे समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ 12 जनवरी की रात को जब कुलदीप शराब पीकर घर आया तो बेवजह झगड़ा करने लगा, तब कुलदीप को सबक सिखाने के लिए उसके पिता उसका भाई उसे डंडों से पीटने लगे। अचानक एक डंडा कुलदीप के सिर पर लग गया और वह जमीन पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके गले हाथों को रस्सी से बांध दिया और कट्टे में पत्थर डालकर उसकी पीठ पर बांध गाड़ी में डालकर मोडाखेड़ा-दड़ौली रोड पर किशनगढ़ ब्रांच में फेंक आए। आरोपियों ने बताया कि शव पर पत्थर इस लिए बांधे थे कि नहर पानी के नीचे रहे और गल सड जाएं ताकि कोई उसे पहचान सके। लेकिन दुर्भाग्य वश अगले ही दिन नहर बंद हो गई और ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। कुलदीप की हत्या के बाद पुलिस द्वारा बार-बार पूछताछ करने से उनके मन में गिरफ्तारी का डर बना हुआ था। इसलिए जगदीश अशोक ने गांव के पूर्व सरपंच सुभाष के सामने अपना राज खोल दिया। इसके बाद पूर्व सरपंच सुभाष ने थाने में सीआरपीसी के तहत एक्सट्रा ज्यूडिशियल कन्वेक्शन के तहत अपने बयान दर्ज करवाएं पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसआई मायाराम ने गांव में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग किया गया डंडा, गाड़ी हत्यारों के कपड़े बरामद किए हैं। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

यह था मामला

13जनवरी को गांव मोडाखेड़ा के पास किशनगढ़ ब्रांच में एक युवक का शव मिला था। युवक के शव की पीठ पर कट्टे में पत्थर बंधा हुआ था और सिर में चोट के निशान मिले। युवक के गले पैर में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने प्रथम दृश्यता के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में मृतक कुलदीप के पिता जगदीश ने बताया कि उसका बेटा सोमवार दोपहर 2 बजे घर से बिना बताएं गया था। बुधवार दोपहर को उसको सूचना मिली कि उसके बेटे का शव नहर में पड़ा है। पुलिस ने मृतक के पिता की ही शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...