पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण : पीयूष

जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण : पीयूष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर सिटी | आचार्यमहाश्रमण के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री धर्मचंद पीयूष के सान्निध्य में आदमपुर के जैन भवन में रविवार को तेरापंथ धर्मसंघ का 152वां मर्यादा महोत्सव मनाया गया। मुनिश्री धर्मचंद पीयूष ने कहा कि संविधान, संघ, संस्था या राष्ट्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्राण तत्व होता है। विधान बहुत महत्वपूर्ण होता है। विधान या मर्यादा का अर्थ होता है अनुशासन। अनुशासित मर्यादित जीवन विकास के शिखरों को छूता है। तेरापंथ के सर्वोन्मुखी विकास की वजह अनुशासन और मर्यादा है। मुनिश्री रश्मि कुमार ने कहा कि संघीय मर्यादाएं लक्ष्मण रेखा की तरह संयम जीवन की रक्षा करती हैं। मुनि प्रियांशु कुमार ने कहा कि जीवन में आने वाले संघर्षों से जूझने के लिए मर्यादाएं शक्ति प्रदान करती हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, श्यामलाल जैन, प्यारेलाल, देवराज, सीताराम शर्मा, राधेश्याम जैन, नरेश कौशल, सूर्यकांत, पवन कुमार जैन, राजेंद्र शर्मा, कपिल गर्ग, सुभाष जैन अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...