संघर्ष के बाद मिला हक : हरिओम
मंडी आदमपुर सिटी | अहेरीथोरी नायक समाज को संवैधानिक एवं शांतिमय तरीके से संघर्ष के बाद ही हक मिला है। यह बात रविवार को अखिल भारतीय अहेरी थोरी नायक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम नायक ने सम्मान समारोह में गांव सीसवाल में कही। इस माैके पर सरपंच घीसाराम, सुभाष नायक, बुधराम, अनिल, हरिसिंह मौजूद रहे।