यूरिया नहीं मिलने पर दिया ज्ञापन
मंडी आदमपुर | कस्बेके कई गांवों के किसानों ने गुरुवार को तहसील परिसर में एकत्रित होकर तहसीलदार ओमप्रकाश के नाम उनके रीडर को ज्ञापन सौंपा। किसान प्रमोद, ओमप्रकाश, शीशपाल, जीतराम, अमित, सहदेव, कृष्ण, महेंद्र, सूबे सिंह, रोहताश, जयसिंह, विनोद आदि ने बताया कि वे हर रोज मंडी में अपने गांवों से यूरिया खाद लेने के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें प्रतिदिन मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने गेहूं सरसों की फसल में सिंचाई कर रखी है लेकिन यूरिया खाद मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।