पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंचुआ खाद पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर

केंचुआ खाद पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | गांवसदलपुर स्थित हकृवि के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गुरुवार को कस्बे के गांव चूली बागडिय़ान में युवा बेरोजगारों किसानों के लिए केंचुआ खाद पर व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरएस श्योराण ने बताया कि अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग सघन कृषि प्रणाली की वजह से भूमि की उत्पादन क्षमता दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खादों के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। प्राकृतिक खादों में गोबर की खाद, कम्पोस्ट हरी खाद मुख्य है। श्योराण ने बताया कि हकृवि के पास केंचुए द्वारा कम्पोस्ट खाद बनाने की सर्वोत्तम विधि है। केंचुए खाद से मृदा जल संरक्षण के साथ जड़ों की अच्छी वृद्धि होती है। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र, डॉ. आरएस ढांडा डॉ. प्रदीप चहल मौजूद रहे।